शादी में शराब पीकर हुड़दंग कर रहे बारातियों ने असलहों से जमकर फायरिंग की। इस दौरान एक गोली दूल्हे के सीने में जा लगी और उसकी मौत हो गई। दूल्हे के मौत के बाद बाराती भाग खड़े हुए। शादी की खुशियां धरी की धरी रह गई। यह वारदात खीरी जिले के नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव रामपुर में हुई। यहां सीतापुर जिले के महोली कोतवाली क्षेत्र के गांव हाजीपुर से बारात आई थी। रामपुर गांव के रवींद्र वर्मा की बेटी की शादी हाजीपुर के सुनील वर्मा के साथ तय हुई थी। रविवार की रात सुनील बारात लेकर के आया। उसके साथ कई दोस्त थे। दोस्तों के हुड़दंग के चक्कर में द्वाराचार में देरी हो गई। रात करीब एक बजे जब द्वाराचार हो रहा था, तब भी कई बाराती नशे में धुत होकर फायरिंग कर रहे थे।शादी के जश्न में किसी ने गोली चलाई और ढेर हो गया मंडप में बैठा दूल्हा - YouTube | |
| 0 Likes | 0 Dislikes |
| 35 views views | 9,735 followers |
| People & Blogs | Upload TimePublished on 1 May 2018 |